राजस्थान में 15 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम ! देखें कब-कब होगी बारिश ?

 | 
राजस्थान में 15 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम ! देखें कब-कब होगी बारिश ?

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। राजस्थान में आज जमकर बारिश देखने को मिल रही है जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालत बने हुए है। हाल ही में मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए 15 अगस्त तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। देखें नई मौसम रिपोर्ट...

मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र, दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी भागों में आगामी 2-3 दिन भारी बारिश संभावना 

आज कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है।मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर, दतिया व कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। 

उपरोक्त के असर से आगामी 2-3 दिन अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने तथा दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश की प्रबल संभावना है।

आज 10 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। आज कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।

11 अगस्त को भी जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, व जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। 

12-13 अगस्त को भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा राज्य के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 

14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान, व 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी होने व आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की प्रबल संभावना है। 

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News