राजस्थान में 5 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम ! देखें नई वेदर रिपोर्ट
Udaipur Times, Rajasthan Weather Report : राजस्थान में मौसम का मिजाज फिलहाल काफी बदला हुआ है। दक्षिण पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) आज कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र (LOW) में परिवर्तित हो चुका है तथा वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। इसके प्रभाव से दक्षिणी राजस्थान में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम व कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश सलूंबर में 67 mm दर्ज।
आज 2 अगस्त को उदयपुर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने तथा जयपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन के उत्तर की ओर शिफ्ट होने से जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में बारिश में कमी होने की संभावना है। हालांकि, 3-5 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
भारत मौसम विज्ञान विभाग
