हरियाणा की सभी तहसीलों का अगले 6 कैसा रहेगा मौसम ! देखें नया पूर्वानुमान
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है, आइए जानते है नई मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा की सभी तहसीलों में अगले 6 दिनों तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। देखें नई रिपोर्ट...
राज्य को अगले 6 दिनों में 2 WD प्रभावित करेंगे, जिसमें पहला सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कल आएगा, जो 21, 22 जून को सक्रिय रहेगा। हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है।
इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान व पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना से 18 जून रात्रि से 20 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
इस के बाद एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 व 23 जून के दौरान भी राज्य में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
उसके बाद नया कमजोर WD 24 जून को आएगा, जिससे 24, 25 जून को हरियाणा में मौसम में फिर से बदलाव होगा।
26 जून के बाद बारिश ब्रेक लेगी, उसके बाद जून के अंत में मॉनसून हरियाणा में दाखिल होने के लिए तेजी से भारी बारिश को राज्य के उत्तर और पूर्वी इलाकों में भेजेगा।

जिसकी जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।
