राजस्थान में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद से गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक कल रविवार को सबसे अधिकतम तापमान ​पिलानी (झुंझुनूं) में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा जैसलमेर, चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक ऊपर दर्ज हुआ। 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहने और धूप निकलने की संभावना जताई है।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40.6, चूरू में 40.2, बीकानेर में 40.1, जैसलमेर में 39.7, बाड़मेर में 39.1, जोधपुर में 38.7, टोंक में 38.6, चित्तौड़गढ़ व अलवर में 38.2 और फलोदी में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इसके अलावा मौसम विशेषज्ञों ने बताया की राजस्थान और पकिस्तान की सीमा पर एंटी साइक्लोन बनने से दिन में सतही स्तर पर 20 से 30 किलोमीटर स्पीड से गर्म हवा चल रही है।

रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। माउंट आबू में देर शाम से सुबह तक गुलाबी सर्दी पड़नी शुरू हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, आज से प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा और धूप रहेगी। हालांकि तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। दिन में अधिकांश शहरों का तापमान 30 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News