राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग की ताजा रिपोर्ट

 | 
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग की ताजा रिपोर्ट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर खत्म होने के साथ ही गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश के उत्तर-पश्चिम के अलावा पूर्वी हिस्सों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ गया है।

पिलानी, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नजदीक आ गया। हालांकि, उदयपुर सहित कई जिलों में रात में ठंडक बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने बताया की अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राजस्थान से मानसून पूरी तरह विदा होने की संभावना जताई है।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को पिलानी में सबसे अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री और गंगानगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विभाग ने प्रदेश के शेष हिस्सों के अलावा गुजरात समेत अन्य राज्यों के कुछ हिस्सों से मानसून के लौटने की परिस्थितियां अनुकूल बताई है। राजस्थान की बात करें तो अभी कोटा, उदयपुर संभाग के एरिया में मानसून एक्टिव है, जो शुक्रवार या शनिवार तक लौट जाएगा।

मौसम विभाग ने आज से राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News