राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग की ताजा जानकारी

 | 
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में अक्टूबर में भी दिन के समय तेज गर्मी पड़ रही है। पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी जिलों में है। 

मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश के पूर्वी जिलों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। जिस कारण सीकर, भीलवाड़ा, उदयपुर, नागौर में रात में ठंडक बढ़ गई। इन शहरों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

विभाग ने प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने का अनुमान जताया है।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक तापमान पिलानी (झुंझुनूं) में 40.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शनिवार से मौसम साफ रहेगा। हालांकि तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। दिन में अधिकांश शहरों का तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना जताई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News