राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग का ताजा पूर्वानुमान

 | 
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग का ताजा पूर्वानुमान 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिसके चलते प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद अब 'मुरासु' आ गया। लेकिन इस चक्रवात का असर राजस्थान में नहीं रहेगा। आज सुबह श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में हल्का कोहरा रहा। जिस कारण सुबह सर्दी भी तेज रही।

मौसम विभाग का मानना है कि 10 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। दिनभर धूप रहने से मौसम सुहावना रहेगा, जबकि रात में हल्की सर्दी रहेगी।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य के सभी शहरों का आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप रही। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, सीकर, अलवर, जयपुर समेत अधिकांश शहरों में सोमवार को अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सबसे ठंडी रात फतेहपुर (सीकर) में रही, जहां न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिनभर धूप रहने और कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News