राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather :  राजस्थान में मौसम करवट लेने वाला है। जिसके चलते प्रदेश में सर्दी का आगमन होगा। फिलहाल लोगों को सर्दी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नवंबर के दूसरे सप्ताह के बाद सर्दी जोर पकड़ने का अनुमान है।

विभाग के मुताबिक, 15 नवंबर बाद हवा का पैटर्न बदलेगा और उत्तरी हवा मैदानी राज्यों में आने से पश्चिमी राजस्थान में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ेगी। इससे पहले प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि जैसलमेर में पारा 36.6 डिग्री रहा। वहीं, माउंअ आबू और सीकर में रात में सबसे ज्यादा सर्दी रही।

शनिवार को सबसे ज्यादा ठंडी रात सीकर और माउंट आबू में रही। सीकर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में 12.3, डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिनभर धूप रहने और कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News