राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिसके चलते प्रदेश में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में गिरावर्ट दर्ज की गई। नागौर, प्रतापगढ़, सीकर, पाली, जयपुर, उदयपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया।

पहाड़ी राज्यों में मौसम साफ रहने से राजस्थान समेत अन्य मैदानी राज्यों में उत्तरी हवा के असर से तापमान में गिरावट हुई।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान वाले जिलों में दिन का तापमान अब भी 35 से 38 डिग्री के बीच ही दर्ज हाे रहा है।

बीते 24 घंटों के दौरान सबसे ठंडा इलाका सीकर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.5, फतेहपुर में 12.7, माउंट आबू में 13.1, नागौर में 13.5, सिरोही में 13.8, भीलवाड़ा में 14.4, उदयपुर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

मंगलवार को बाड़मेर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चित्तौड़गढ़ में 36, जैसलमेर में 35.8, पाली में 35.6, जोधपुर में 35.5, डूंगरपुर, कोटा में 34.2, उदयपुर और भीलवाड़ा में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिनभर धूप रहने और कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News