हरियाणा में 28 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, देखें नया पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा में 28 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, देखें नया पूर्वानुमान

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले चुका है। जिसके चलते प्रदेश में मौसम खुश्क रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक की मौसम रिपोर्ट जारी की जिसके अनुसार तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध रहने की भी संभावना है। 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

23 नवंबर,2026 :

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हल्के बादल भी संभावित तथा हवाएं उत्तर व उत्तरपश्चिमी दिशा से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा दिन के तापमान में  मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध रहने की भी संभावना है। 

##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News