Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम करवट ले रहा है। जिसके चलते प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की राजस्थान में उत्तरी हवा तेज होने से रात में सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, टोंक, पिलानी सीकर समेत कई शहरों में पारा 1 से 2 डिग्री तक गिर गया।
इसके साथ ही सर्द हवा बढ़ने से उत्तर-पूर्वी जिलों में सुबह-शाम हल्की शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। सर्द हवा का सबसे ज्यादा असर नागौर, सीकर, अलवर, अजमेर के एरिया में रहा।
मंगलवार को बाड़मेर में दिन का तापमान फिर से 31 डिग्री को पार कर गया। वहीं, शेखावाटी के जिलों में सर्दी बढ़ गई है। सीकर का फतेहपुर रात में सबसे ठंडा एरिया रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और इसी तरह की सर्दी रहने का अनुमान जताया है।
बीते 24 घंटे का मौसम देखें तो राजस्थान के सभी शहरों में मंगलवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। लेकिन शाम होने के साथ ही तापमान में तेजी से गिरावट होने लगी और सर्दी बढ़नी शुरू हो गई।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सीकर के पास फतेहपुर में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जिस कारण ये राजस्थान का सबसे ठंडा शहर रहा। न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में कोई खास परिवर्तन नही होगा।