राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग का पूर्वानुमान

 | 
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग का पूर्वानुमान 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश में शीतलहर का असर शुक्रवार को कमजोर पड़ गया। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की दिन में तेज धूप रहने और हवा कमजोर होने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। बाड़मेर, जैसलमेर समेत 7 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। 

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक फतेहपुर, सीकर, टोंक, अलवर समेत 10 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह आसमान साफ रहेगा।

बीते 24 घंटे का मौसम देखें तो प्रदेश में आसमान साफ रहा। बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, सीकर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा समेत अन्य शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिससे इन शहरों में दिन में सर्दी से राहत रही।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में 31.4, चित्तौड़गढ़ में 31.2, जोधपुर में 31, चूरू में 30.2, पिलानी (झुंझुनूं) में 30.7 और जैसलमेर में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राजस्थान में सबसे ठंडा इलाका फतेहपुर (सीकर) रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में 5, नागौर में 6.4, टोंक में 7.6, अलवर में 8.5, चूरू में 8, पिलानी में 8.2 और भीलवाड़ा में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

 मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा। इस दौरान कुछ शहरों के न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। दिन में अच्छी धूप रहने से लोगों को सर्दी से राहत ​रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News