राजस्थान में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिसके चलते प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। जानकारी के लिए आपकों बता दें की प्रदेश के मौसम में शनिवार को बदलाव देखने को मिला। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग में हल्के बादल छाने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। इससे सुबह-शाम की सर्दी से थोड़ी राहत मिली।

विभाग की जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने और उत्तरी हवा से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

बीते 24 घंटे का मौसम देखें तो जयपुर, टोंक, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली और धौलपुर में शनिवार को दिनभर हल्के बादल और धुंध रही। बादल छाने से इन शहरों में सर्द हवा का असर कमजोर रहा।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। शनिवार को फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह बाड़मेर में शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में 30.3, जैसलमेर, पाली और जोधपुर में 30-30, चूरू में 29.2 और लूणकरणसर (बीकानेर) में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विभाग के मुताबिक शनिवार को राजस्थान में सबसे ठंडी रात फतेहपुर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश में सर्द हवा से थोड़ी राहत रहने की संभावना है।

उदयपुर, कोटा संभाग के इलाकों में रात में सर्दी थोड़ी कम हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन में धूप तेज होने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News