3 Kw सोलर सिस्टम पर क्या-क्या चलेगा ? जाने रोजाना कितनी बनाएगा बिजली
Udaipur Times, Solar Panel : आजकल घर में पहले से ज्यादा बिजली का सामान प्रयोग किया जा रहा है, जिसके कारण घरों का बिजली बिल भी काफी बढ़ गया है। जिस कारण भारी भरकम बिजली बिल भर पाना मुश्किल हो रहा है। इन्ही भारी भरकम बिल से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार नई योजना लाई है जिसकी तहत सरकार बिना ब्याज पर लोन देकर सोलर पैनल लगा रही है।
सोलर पैनल का इस्तेमाल आपके घर आने वाले भारी भरकम बिल को मुक्ति दिला सकता है। अपने घर में सोलर पैनल लगाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। Solar Panel
जानकारी के अनुसार हमेशा घर में इस्तेमाल होने वाले लोड के हिसाब से ही सोलर पैनल को लगवाना चाहिए। ताकि भारी बिल से छुटकारा मिलेगा।
1 Kw का सोलर पैनल दिन भर में 4 से 5 यूनिट्स तक बिजली बनाता है। साथ ही यह मौसम पर भी निर्भर करता है। Solar Panel
3 Kw का सोलर पैनल दिन भर में 12 से 15 यूनिट्स बिजली बना सकता है। इस तरह से पूरे महीने में यह 360 से 400 यूनिट्स तक बिजली जेनरेट कर सकता है।
कितना आएगा खर्च?
मिली जानकारी के मुताबिक 3 Kw का हाइब्रिड या ऑफग्रिड सोलर सिस्टम लगाने का खर्च 2.5 लाख रुपये से लेकर 3.2 लाख रुपये के बीच हो सकता है। इसमें जो भी खर्च का अंतर आता है वो बैटरी का आता है। Solar Panel
ऑनग्रिड सिस्टम लगाने का खर्च 1.5 लाख रुपये से लेकर 1.8 लाख रुपये के बीच हो सकता है और सरकार इसमें 78 हजार रुपये तक का सब्सिडी ऑफर करती है। ऐसे में यह खर्च 1 लाख से 1.2 लाख के बीच आता है।
कितना चलेगा लोड?
जानकारी के अनुसार 3 Kw का सोलर सिस्टम आप से एक 2BHK घर का लगभर सारा लोड चल सकता है। Solar Panel इस सोलर सिस्टम पर आप एक 1.5 टन वाला इन्वर्टर एसी भी चला सकते हैं। यही नहीं, घर के अन्य अप्लायंसेज जैसे कि फ्रिज, मोटर, कूलर आदि भी इस पर आराम से चल सकता है।
