हम जो भी काम करें, उससे हमें खुशी मिलनी चाहिए: जेपी अग्रवाल
गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक में गीतांजली ग्रुप के चेयरमेन जेपी अग्रवाल ने ‘लाइफ आॅफ एन एन्त्रेप्रीन्योर’ पर एमबीए के विद्यार्थयों के समक्ष वकतव्य प्रस्तुत किया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन से जुड़े अनुभवों को प्रस्तुत कर उनका मार्गदर्शन किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को कैरियर चुनने एवं सफल होने के लिए सलाह देते हुए कहा कि हम जो भी काम करें उससे हमें खुशी मिलनी चाहिए तभी हम जीवन का सही आनंद ले पाएंगें। भविष्य की चिंता न कर हमें वर्तमान भी उसी उत्साह के साथ जीना चाहिए उसी से हम हमारे लक्ष्य को पा सकते है। गिट्स एमबीए के डायरेक्टर प्रो. डाॅ पी के जैन ने श्री अग्रवाल का स्वागत किया और कहा कि यह कार्यशाला एमबीए के प्रतिभाशाली और जिज्ञासु विद्यार्थियों को आगामी समय में सफलता का रोडमैप प्रदान करने जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि गिट्स के विद्यार्थयों को श्री अग्रवाल के वास्तविक जीवन के अनुभवों से कौशल, दक्षता और व्यवसायिकता सीखने को मिला, यह एक बहुत ही बड़ा अवसर एवं गर्व की बात है। विधि कौशिक एवं स्तुति आमेटा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।