Udaipur Times, New Delhi : वॉट्सऐप बिजनेस ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 1 अक्टूबर से वॉट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर कंपनियों के ग्राहक सेवा संदेशों के लिए मेटा शुल्क लेगा।
मिली जानकारी के अनुसार अभी ग्राहक के मैसेज के बाद 24 घंटे तक कंपनियां मुफ्त जवाब भेज सकती हैं। अब इस अवधि में भेजे हर सेवा संदेश पर अलग शुल्क लगेगा। ऑर्डर की पुष्टि और डिलीवरी अपडेट जैसे संदेश भी मुफ्त नहीं रहेंगे।
हर बिजनेस नंबर को महीने में पहले 1,000 सेवा संदेश मुफ्त मिलेंगे। इसके बाद कर्मचारी या चैटबॉट से भेजे हर संदेश पर शुल्क लगेगा। जानकारी के मुताबिक ग्राहक की ओर से कंपनी को भेजे मैसेज पर कोई शुल्क नहीं होगा। सामान्य वॉट्सऐप और छोटे कारोबारियों के लिए बने मुफ्त वॉट्सऐप बिजनेस ऐप पर यह नियम लागू नहीं होगा।