बकरीद की छुट्टी कब ? सरकार ने दूर किया कन्फ्यूजन, क्या बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक और सरकारी दफ्तर
Bank Holiday : बकरीद के त्योहार से जुड़ी अपडेट आई है केंद्र सरकार ने बकरीद के त्योहार पर दी जाने वाली आधिकारिक छुट्टी की तारीख में बड़ा बदलाव करते हुए नई तारीखों का ऐलान कर दिया है जिसके तहत अब छुट्टी को लेकर बनी लोगों के बीच असमझ को सरकार ने दूर कर दिया है।
इस्लाम धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर एक बड़ी अपडेट है। मई महीने के अंत में मनाए जाने वाले इस त्योहार की नई तारीख घोषित कर दी गई है। केंद्र सरकार ने बकरीद के त्योहार पर दी जाने वाली आधिकारिक छुट्टी की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। अगर आप भी केंद्र सरकार के अंतर्गत काम करते या अन्य किसी सरकारी कार्यालयों में काम करते हैं, तो इस नए बदलाव को आपके लिए जानना बहुत जरूरी है। अब केंद्र सरकार द्वारा बकरीद की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। Bank Holiday
भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों के लिए ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी को अब पहले से निर्धारित 27 मई को बदलकर अब इस छुट्टी को शिफ्ट करके 28 मई कर किया गया है। Bank Holiday
क्यों बदली छुट्टी की तारीख?
आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि देश की राजधानी में बकरीद का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। Bank Holiday
अर्धचंद्र का दीदार देश के अधिकांश हिस्सों में 17 मई की शाम को नहीं होने के कारण ही त्योहार की तारीख आगे बढ़ी और सरकारी कैलेंडर में भी बदलाव करना पड़ा है।
बंद रहेंगे दिल्ली के दफ्तर
कर्मचारी, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने एक नया आदेश जारी करते हुए साफ किया है कि दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित सभी केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय बकरीद के मौके पर 28 मई 2026 को बंद रहेंगे। Bank Holiday
आपको बता दें कि सरकार के सालाना हॉलिडे कैलेंडर में पहले इस छुट्टी के लिए 27 मई की तारीख तय की गई थी। Bank Holiday
लेकिन अब इस पुरानी अधिसूचना को बदलते हुए नई तारीख 28 मई घोषित कर दी गई है। यह नियम राष्ट्रीय राजधानी के सभी केंद्रीय विभागों और प्रशासनिक दफ्तरों पर पूरी तरह लागू होगा।
क्या स्कूल, कॉलेज और बैंक भी बंद रहेंगे?
RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, SBI समेत देश के ज्यादातर राज्यों में 28 मई को बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ राज्यों में स्थानीय रीति-रिवाजों और चांद दिखने के समय के आधार पर यह तारीख अलग भी हो सकती है। Bank Holiday रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर के लगभग सभी स्कूल, कॉलेज और दूसरे एजुकेशनल इंस्टीट्यूट भी 28 मई को बकरीद के मौके पर बंद रखे जाएंगे। यह छुट्टियां भी मुख्य रूप से चांद के दीदार पर ही निर्भर करती हैं।
