15 से 21 जून के बीच बैंकों में कब-कब रहेगा अवकाश ? देखें पूरी लिस्ट
Udaipur Times, Bank Holidays : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप 15-21 जून के बीच बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार छुट्टियों का कैलेंडर जरूर चेक कर लें।
आइए जानते है कल 15 जून से 21 जून के बीच कहाँ-कहाँ बैंक बंद रहने वाले है। ताकि आपको वेवजह परेशान ना होना पड़े। Bank Holidays
RBI की छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार 15 से 21 जून तक ज्यादातर बैंक खुलें रहेंगे। बस 15 जून को मिजोरम की राजधानी आइजोल में यंग मिजो एसोसिएशन डे है। इसलिए वहां पर बैंक बंद रहेंगे। Bank Holidays
भुवनेश्वर में कल बैंकों को राजा संक्रांति के लिए लिए बंद रखा जाएगा। बाकी अन्य जगहों पर बैंक में रोजाना की तरह काम होगा। इसके बाद सीधे 21 जून को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
देखें इस महीने कितने दिन बैंक रहेंगे बंद
तारीख अवसर स्थान स्थिति
25 जून मोहर्रम विजयवाड़ा बंद
26 जून मोहर्रम नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, पटना, रांची, भोपाल, जम्मू, श्रीनगर बंद
29 जून संत गुरु कबीर जयंती शिमला बंद
30 जून ‘रेमना नी’ (क्षेत्रीय अवकाश) आइजोल बंद
बैंक बंद हैं तो क्या करें?
अगर आपके राज्य में बैंक बंद हैं, तो आप डिजिटल बैंक की सेवाएं ले सकते है। इसके अलावा अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं, तो आप UPI की मदद से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।