हरियाणा की IPS बेटी दिव्या तंवर की कब होगी शादी ? मां बबीता ने बताई पूरी बात
Udaipur Times, IPS Divya Tanwar : आईपीएस दिव्या तंवर की सफलता की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के छोटे से गांव निंबी से निकलकर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) तक पहुंचीं दिव्या तंवर की मां बबीता तंवर ने एक विशेष बातचीत में बेटी के संघर्ष, परिवार की आर्थिक तंगी, नए घर के सपने और शादी की तैयारियों को लेकर कई अहम बातें साझा कीं।

पति के निधन के बाद अकेले संभाली परिवार की जिम्मेदारी
बबीता तंवर ने बताया कि वर्ष 2011 में पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। उन्होंने सिलाई का काम किया, मजदूरी की और विधवा पेंशन के सहारे बच्चों की पढ़ाई जारी रखी। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने कभी बच्चों की शिक्षा नहीं रुकने दी।
उन्होंने बताया कि दिव्या भी परिवार की परिस्थितियों को समझती थीं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने ट्यूशन पढ़ाकर अपनी शिक्षा का खर्च खुद उठाया।

एक कमरे में रहकर की UPSC की तैयारी
दिव्या तंवर (IPS Divya Tanwar) ने बेहद साधारण परिस्थितियों में UPSC की तैयारी की। छोटे से एक कमरे के घर में दिन-रात मेहनत करते हुए उन्होंने वर्ष 2021 की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 438 हासिल की और IPS अधिकारी बनीं।
पहले नया घर, फिर होगी शादी
दिव्या की मां ने बताया कि अब परिवार अपने भूखंड पर नया घर बनवाने की तैयारी कर रहा है। सालों तक एक कमरे में रहने के बाद अपना पक्का घर बनाना परिवार का सबसे बड़ा सपना है। उन्होंने कहा कि दिव्या के लिए कई अच्छे रिश्ते आ रहे हैं, लेकिन फिलहाल कोई रिश्ता तय नहीं किया गया है। परिवार की प्राथमिकता पहले नया घर बनाना है। इसके बाद दिव्या की इच्छा और परिवार की सहमति से शादी की जाएगी।
मणिपुर में हैं तैनात
दिव्या तंवर (IPS Divya Tanwar) वर्तमान में मणिपुर के नोनी जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर कार्यरत हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें IAS अधिकारी बताए जाने वाले दावों को दिव्या पहले ही खारिज कर चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी हैं।

भाई-बहन भी ले रहे प्रेरणा
बबीता तंवर ने बताया कि दिव्या हाल ही में उन्हें मणिपुर घुमाने भी ले गई थीं। उनकी छोटी बहन तनिषा बीएससी पूरी कर चुकी हैं और अब UPSC की तैयारी कर रही हैं। वहीं छोटा भाई कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। परिवार को उम्मीद है कि दिवाली पर दिव्या छुट्टी लेकर घर आएंगी।
