Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा की किसानों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। हरियाणा में धान खरीद को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से धान खरीदने के लिए 175 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में शामिल गाजीपुर में सरकारी खरीद एक नवंबर से शुरू होकर 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए विभाग ने उनसे समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस बार केंद्र सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में 72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। सामान्य धान का MSP 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये और ग्रेड-ए का 2389 रुपये था।
जानकारी के मुताबिक, धान बेचने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी है। विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद ही किसान निर्धारित क्रय केंद्र पर अपनी उपज बेच सकेंगे।
विभाग का जोर खरीद शुरू होने से पहले अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण पूरा कराने पर है, ताकि कटाई के बाद तौल के लिए उन्हें अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।