8वां वेतन आयोग कब होगा लागू ? क्या कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर हो जाएगी तीन गुना !

 | 

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी से जुड़ी आज हम बड़ी जानकारी देने वाले है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लगातार बढ़ती महंगाई और घर के खर्चों के बीच जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा है कि कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में तीन गुना तक बड़ा इजाफा हो सकता है। 

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में जो कर्मचारियों की बेसिक पे 18,000 रुपये है, वह बढ़कर 69,000 रुपये करने का प्रस्ताव अब की बार रखा गया है। यानी, एक झटके में 51,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी। 8th Pay Commission

कर्मचारी संगठनों ने इसके पीछे काआर्थिक गणित पेश किया है। 

नए फॉर्मूले का पूरा गणित

वेतन वृद्धि  ‘फिटमेंट फैक्टर’ से तय होती है कि भविष्य में सैलरी और पेंशन का ग्राफ कितना ऊपर जाएगा। कर्मचारियों के हितों के लिए NC-JCM ने सरकार के सामने बेसिक सैलरी को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 69,000 रुपये करने की मांग का प्रस्ताव रखा है। 8th Pay Commission

कर्मचारी यूनियनों ने 3.833 के नए फिटमेंट फैक्टर का सुझाव दिया है, ताकि बढ़ती महंगाई के दौर में कर्मचारी अपने परिवार का ठीक से पाल  सके। 8th Pay Commission

क्या सरकार मानेगी शर्तें? 

सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच लंबी बातचीत होगी और अंतिम मुहर लगने से पहले आंकड़ों में कुछ बदलाव जरूर देखने को मिल सकता है।

कब तक मिलेगी सौगात?

जानकारी के मुताबिक,  नई सैलरी का यह स्ट्रक्चर कब से लागू होगा। 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद उसे अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने में मई 2027 तक का वक्त लग सकता है। 8th Pay Commission अगर पूरी प्रक्रिया बिना किसी समस्या के अपने तय समय पर चलती रही, तो साल 2027 की दूसरी छमाही में केंद्रीय कर्मचारियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई शानदार सैलरी क्रेडिट होना शुरू हो जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News