दिल्ली में कब होगी मानसून की एंट्री ! जाने IMD की नई वेदर रिपोर्ट ?

 | 
दिल्ली में कब होगी मानसून की एंट्री ! जाने IMD की नई वेदर रिपोर्ट ?

Udaipur Times, Delhi Monsoon Update 2026 : दिल्ली में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। सभी दिल्ली वासी भी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। चलिए जानते है मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार राजधानी में मानसून कब तक पहुँचने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है की दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। इस साल राजधानी में मानसून अपनी सामान्य तिथि 27 जून तक नहीं पहुंच पाया और इसमें देरी हुई। 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के लिए जुलाई और अगस्त सबसे अधिक बारिश वाले महीने माने जाते हैं। जुलाई में सामान्य मासिक वर्षा 195.8 मिमी रहती है। खास बात यह है कि राजधानी के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में पिछले लगातार 8 वर्षों से जुलाई की बारिश सामान्य से अधिक दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है की पिछले वर्ष जुलाई 2025 में यहां 259.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। Monsoon Update

सीजनल ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ मिलकर बढ़ाएंगे बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में सीजनल ट्रफ (मानसूनी द्रोणी) पंजाब से लेकर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक निचले स्तरों में बनी हुई है और इसका प्रभाव दिल्ली के आसपास भी बना हुआ है। इसके अलावा 2 जुलाई से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। Monsoon Update

इन दोनों मौसम प्रणालियों के संयुक्त असर से इस सप्ताह दिल्ली और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। मौसम की परिस्थितियां तेजी से अनुकूल बन रही हैं और मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में दिल्ली में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है की 5 जुलाई से 7 जुलाई 2026 के बीच बारिश देखने को मिलेगी।

बादलों और बारिश से तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार लगातार बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने के कारण दिल्ली के तापमान में भी कमी आएगी। आज अधिकतम तापमान लगभग 36 °C (±1 डिग्री) रहने की संभावना है। इसके बाद सप्ताह के बाकी दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 35 °C से नीचे बना रह सकता है। इस दौरान बारिश की अधिकांश गतिविधियां शाम और रात के समय देखने को मिलने की संभावना है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। Monsoon Update

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है की दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2-3 दिनों में दस्तक दे सकता है। 5 से 7 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। Monsoon Update जून में सामान्य से काफी कम बारिश हुई, लेकिन सीजनल ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से इस सप्ताह अच्छी वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार तापमान भी 35 °C के आसपास या उससे नीचे बना रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News