राजस्थान में कब होगी मानसून की एंट्री ? आज 25 जिलों में तूफ़ानी हमले की चेतावनी !
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदलने वाला है। आज राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना बताई गई है। मानसून बुधवार को राजस्थान की सीमा (मध्य प्रदेश बॉर्डर) पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में इसके एंट्री करने की संभावना है। इसके साथ ही कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में रुक-रुककर बरसात हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के शुरुआती 2 हफ्ते में जयपुर में औसत से ज्यादा बारिश की संभावना है। इसके बाद बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है। आज विभाग ने25 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। Rajasthan Weather
आज 2 जुलाई को किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यलो अलर्ट वाले जिले
हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद। Rajasthan Weather
मानसून की वर्तमान स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी में मानसूनी हवा सक्रिय होने से मानसून की गति और बढ़ी है। यह अब राजस्थान की सीमा तक आ गया है। इसके प्रभाव से राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में बारिश हुई है। अगले 24 घंटों में मानसून एंट्री कर सकता है। Rajasthan Weather
जयपुर में इस साल मानसून तीन-चार दिन की देरी से एंट्री कर रहा। इसके पहुंचने के साथ ही तेज बारिश का दौर शुरू होगा। पहले हफ्ते में औसत से ज्यादा बारिश होगी। दूसरे हफ्ते में भी मानसून सक्रिय रहेगा। इन दिनों भारी बारिश हो सकती है। तीसरे और चौथे हफ्ते में मानसून कमजोर रह सकता है। इस कारण गर्मी-उमस बढ़ सकती है।
3, 4 जुलाई को किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट वाला जिला
झालावाड़
यलो अलर्ट वाले जिले
श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, बारां, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही, जालोर। Rajasthan Weather
5 जुलाई को किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
झालावाड़, बारां
यलो अलर्ट वाले जिले Rajasthan Weather
बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, बारां, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही, जालोर, जोधपुर, बाड़मेर।
