हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में कब होगी सर्दी की छुट्टियां ? यहां देखें सभी राज्यों की लिस्ट
Udaipur Times, Winter Holidays : स्कूली बच्चों के लिए ख़ुशी की खबर सामने आई है। इन दिनों सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है और अब छात्रों और अभिभावकों को सर्दियों की छुट्टियों का इंतजार है। सर्दियों के मौसम में अधिक ठंड होने के कारण छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में School Winter Holidays दिया जाता है। ऐसे में आईये जानते हैं कि इस बार अलग-अलग राज्यों में विंटर वेकेशन की शुरुआत कब से होने जा रहे हैं।
दिल्ली में विंटर वेकेशन
राजधानी दिल्ली में हल्की-हल्की ठंड की शुरूआत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की शुरुआत 31 दिसंबर से शुरू होने जा रही है।सर्दियों की छुट्टियां 15 जनवरी तक रहेगी और स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे।
यूपी में विंटर वेकेशन
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की शुरुआत 31 दिसंबर से होने जा रही है। यूपी के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी, 2027 तक रहेगी। इसके साथ ही 15 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती होने के कारण इस दिन भी छात्रों को अवकाश मिलेगा और इस तरह स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे।
हरियाणा और बिहार में विंटर वेकेशन
बिहार राज्य में सर्दियों की छुट्टियों की शुरुआत 25 दिसंबर से होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बिहार में 25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर के बीच छात्रों को सर्दियों की छुट्टियों का अवकाश दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में फिलहाल अवकाश के लिए आधिकारिक तिथि का एलान नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरियाणा के स्कूलों में अवकाश 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी, 2027 तक रहेगा।
राजस्थान और जम्मू कश्मीर में विंटर वेकेशन
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की शुरुआत 31 दिसंबर से लेकर 10 जनवरी तक और जम्मू कश्मीर में कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए 07 दिसंबर से लेकर 28 फरवरी तक सर्दियों की छुट्टियों का अवकाश दिया जा सकता है।