राजस्थान में कब शुरू होंगी सर्दी की छुट्टियां ? जानें शिक्षा विभाग का नया अपडेट
Udaipur Times, Rajasthan School Winter Vacation 2026-27: स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए शैक्षणिक सेशन 2026-27 के विंटर वेकेशन (Winter Vacation) की डेट शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग द्वारा तय की गई हैं। हाल ही में दीपावली और मध्यावधि छुट्टी (4 नवंबर से 15 नवंबर 2026) के बाद स्कूलों में रेगुलर क्लासेस शुरू हो रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अब बदलते मौसम को देखते हुए राजस्थान के स्कूलों में सर्दियों की छुटियाँ जारी कर दी जाएगी । तारीख को देखा जाएं, तो इस साल छात्रों को पहले के अनुसार कम छुट्टियां दी गई है। अब राजस्थान के सभी स्कलों के साथ-साथ जयपुर, कोटा, अलवर और अजमेर में भी 31 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक यानी कुल 11 दिनों की छुट्टियां रहेगी और 11 जनवरी से क्लासेस फिर से शुरू हो जाएंगी।
जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग, राजस्थान के शिविरा पंचांग 2026-27 के अनुसार राज्य के प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के अधीन आने वाले अधिकांश राजकीय और गैर-राजकीय स्कूलों के लिए विंटर वेकेशन की अवधि निर्धारित की गई है:
जैसा की बताया जा रहा है की कई प्राइवेट स्कूल या विशेष परिस्थितियों वाले स्कूल अपने आंतरिक शैक्षणिक कैलेंडर या स्थानीय निर्देशों के अनुसार छुट्टियों की डेट में आंशिक अंतर रख सकते हैं। साथ ही, कड़ाके की ठंड या सर्दियों की छुटियाँ बढ़ने पर जिला प्रशासन या शिक्षा विभाग द्वारा स्थानीय लेवल पर छुट्टी बढ़ाने या टाइम में बदलाव का निर्णय भी लिया जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ सालों में राजस्थान के कई हिस्सों विशेषकर उत्तरी और पूर्वी जिलों में दिसंबर के आखिरी दिनों और जनवरी के पहले पखवाड़े में तेज सर्दी और शीतलहर का असर अधिक देखा गया है। इसी वजह से शिविरा पंचांग में छुट्टी की यह अवधि 31 दिसंबर से 10 जनवरी तक रखी गई है।