कल छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक ? देखें पूरी लिस्ट

 | 
कल छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक ? देखें पूरी लिस्ट 

Bank Holiday 16 November 2026 : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कल छठ पूजा पर सोमवार को कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 16 नवंबर को आप भी बैंक ब्रांच जाने का प्लान बना रहे हैं तो देख लीजिए कि आपके राज्य में कल बैंक खुले रहेंगे या बंद ? RBI के कैलेंडर के मुताबिक कल सोमवार को बैंक कई राज्यों में बंद रहने वाले हैं। 

कल सोमवार 16 नवंबर को बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक बिहार और झारखंड में छठ पूजा के कारण बंद रहने वाले हैं। Bank Holiday

कहां-कहां खुले रहेंगे बैंक ?

दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में बैंक खुले रहने वाले है। बिहार और झारखंड को छोड़कर बैंक देश के बाकी सभी राज्यों मे खुले रहेंगे। वहां, बैंकों में सामान्य तरीके से काम होगा। Bank Holiday

नवंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

16 नवंबर - छठ पूजा के मौके पर बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन छठ व्रती सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं।

20 नवंबर - इगास-बग्वाल के कारण उत्तराखंड में बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी। यह उत्तराखंड का लोकल त्योहार है। Bank Holiday

23 नवंबर - सेंग कुट स्नेम त्योहार के चलते मेघायल में बैंक बंद रहेंगे।

24 नवंबर - गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News