वीकेंड हो या कोई त्योहार की छुट्टी, घूमने के लिए बेस्ट रहेंगे ये खूबसूरत हिल स्टेशन!

 | 
वीकेंड हो या कोई त्योहार की छुट्टी, घूमने के लिए बेस्ट रहेंगे ये खूबसूरत हिल स्टेशन!

Udaipur Times, Touriest Place : मानसून के इस मौसम में अगर आप भी घुमने का प्लान बना रहें है तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है। आने वाला लॉन्ग वीकेंड और मानसून का सुहावना मौसम छोटी ट्रिप के लिए शानदार मौका लेकर आता है। ज्यादा भीड़भाड़ वाले और लैंडस्लाइड वाले हिल स्टेशनों से बचते हुए किसी शांत और सेफ जगह पर घूमना चाहते हैं, तो दिल्ली और चंडीगढ़ के पास मौजूद ये खूबसूरत हिल स्टेशन बेस्ट हो सकते हैं। इन हिल स्टेशन की हरियाली और सुकून भरा माहौल आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे।

लैंसडाउन, उत्तराखंड

उत्तराखंड का लैंसडाउन शांत और साफ-सुथरा कैंटोनमेंट हिल स्टेशन है, जहां मानसून के दौरान भी सुकून से घूमने का आनंद मिलता है। आपको बता दें की दिल्ली से करीब 260 किमी दूर स्थित लैंसडाउन वीकेंड ट्रिप के लिए शांत और सुकूनभरा हिल स्टेशन माना जाता है। कम भीड़, अच्छी सड़कें और हरियाली इसे मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट बनाती हैं। यहां टिप-इन-टॉप व्यू पॉइंट से घाटियों का शानदार नजारा देखा जा सकता है, वार मेमोरियल और म्यूजियम घूम सकते हैं।

वीकेंड हो या कोई त्योहार की छुट्टी

चकराता, उत्तराखंड

अगर आप बादलों से घिरी पहाड़ियां, घने देवदार के जंगल और शांत वातावरण पसंद है, तो चकराता बेस्ट जगह है। यह जगह भीड़ से दूर होने के कारण नेचर लवर को काफी पसंद आती है। यहां टाइगर फॉल्स की खूबसूरती देखने लायक होती है। चिलमिरी टॉप से पूरे इलाके का शानदार नजारा दिखाई देता है, जबकि देवबन का जंगल बर्ड वॉचिंग और नेचर वॉक के लिए मशहूर है। मानसून में यहां की हरियाली कई गुना बढ़ जाती है। 

वीकेंड हो या कोई त्योहार की छुट्टी

कसौली, हिमाचल प्रदेश

मानसून के दौरान यहां का मौसम ठंडा और बेहद सुहावना रहता है। यहां क्राइस्ट चर्च, मॉल रोड, गिलबर्ट ट्रेल और मंकी पॉइंट जैसी जगहों पर घूमने का अलग ही आनंद मिलता है। चंडीगढ़ से लगभग 60 किमी और दिल्ली से करीब 290 किमी दूर कसौली आसानी से पहुंचा जा सकता है। बादलों से ढकी पहाड़ियां और हरियाली इस जगह को लॉन्ग वीकेंड के लिए शानदार डेस्टिनेशन बनाती हैं।

वीकेंड हो या कोई त्योहार की छुट्टी

परवाणू, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का परवाणू दिल्ली और चंडीगढ़ से सबसे आसानी से पहुंचने वाले हिल स्टेशनों में से एक है। मानसून के दौरान यहां चारों ओर फैली हरियाली, बादलों से ढकी पहाड़ियां और ठंडी हवाएं सफर को यादगार बना देती हैं। यहां का पॉपुलर टिंबर ट्रेल केबल कार टूरिस्ट को खूब भाती है, जहां से घाटियों और जंगलों का शानदार नजारा दिखाई देता है। इसके अलावा यहां नेचर वॉक, व्यू पॉइंट्स और शांत माहौल का आनंद लिया जा सकता है। 

वीकेंड हो या कोई त्योहार की छुट्टी

मोरनी हिल्स, हरियाणा

हरियाणा का इकलौता हिल स्टेशन मोरनी हिल्स चंडीगढ़ और दिल्ली के सबसे नजदीकी वीकेंड डेस्टिनेशन में गिना जाता है। मानसून में यहां चारों तरफ हरियाली छा जाती है और मौसम बेहद सुहावना हो जाता है। टिक्कर ताल की जुड़वां झीलें, जंगलों के बीच नेचर वॉक और शांत वातावरण यहां आने वालों को शहर की भागदौड़ से दूर सुकून का एहसास कराते हैं। 

वीकेंड हो या कोई त्योहार की छुट्टी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News