लंबे सफर के लिए कौन सी गाड़ी रहेगी बेस्ट ? देखें पूरी लिस्ट और इनके फीचर्स

 | 
लंबे सफर के लिए कौन सी गाड़ी रहेगी बेस्ट ? देखें पूरी लिस्ट और इनके फीचर्स 

Udaipur Times, Automobile News : अगर आप बड़ी फैमिली के लिए आरामदायक और लंबी दूरी की यात्रा के लिए नई MPV खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। इनमें मारुति सुजुकी इनविक्टो, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और किआ कैरेंस क्लैविस अपनी स्पेस, आराम, फीचर्स और भरोसेमंद प्रदर्शन के कारण ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं।

Maruti Suzuki Invicto

मारुति सुजुकी इनविक्टो कंपनी की प्रीमियम MPV है, जो 2.0-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन के साथ आती है। इसमें बड़ा और आरामदायक केबिन, स्मूद राइड क्वालिटी और लगभग 14.06 किमी प्रति लीटर का टेस्टेड माइलेज मिलता है। हालांकि इसमें सामान्य पेट्रोल इंजन का विकल्प नहीं दिया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 24.97 लाख रुपये है।

लंबे सफर के लिए कौन सी गाड़ी रहेगी बेस्ट

Toyota Innova Crysta

लंबी दूरी की यात्रा के लिए टोयोटा इनोवा क्रिस्टा आज भी सबसे भरोसेमंद MPV मानी जाती है। इसमें 2.4-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 150 बीएचपी की पावर देता है। मजबूत बिल्ड क्वालिटी, शानदार विश्वसनीयता और आरामदायक सफर इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.72 लाख रुपये है।

लंबे सफर के लिए कौन सी गाड़ी रहेगी बेस्ट

Kia Carens Clavis

किआ कैरेंस क्लैविस ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यह 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ESC, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा 12.3 इंच की टचस्क्रीन, Bose का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और 360 डिग्री कैमरा भी मिलता है। यह MPV 6 और 7 सीट विकल्पों में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.26 लाख रुपये है।

लंबे सफर के लिए कौन सी गाड़ी रहेगी बेस्ट

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News