पेट्रोल या इलेक्ट्रिक में कौन सी कार खरीदना रहेगा बेस्ट ? जाने दोनों के फीचर्स का अंतर
Udaipur Times, Petrol vs Electric Car : डेली कामकाजी लोगों के लिए बेस्ट कार का चुनाव करना बड़ा फैसला होता है। अभी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान को छू रही हैं। वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EVs) अपने कम रनिंग कॉस्ट के वादे से सबका ध्यान खींच रही हैं। आपकी दैनिक यात्रा लगभग 30 किलोमीटर है, तो आपको इधर-उधर की सलाह सुनने की जरूरत नहीं है। हमने आपके लिए एक सरल और सीधा हिसाब तैयार किया है, जिससे आप खुद तय कर सकते हैं कि कौन सी कार आपके बजट के लिए सबसे उपयुक्त है।
हम आपको हम भारत की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon और Tata Nexon EV का उदाहरण लेकर अगले 5 साल का पूरा गणित समझेंगे। इस कैलकुलेशन से आपको साफ हो जाएगा कि रोजाना ऑफिस जाने के लिए आपके बजट और जरूरत के हिसाब से कौन सी कार बेस्ट रहेगी?
पेट्रोल कार बनाम इलेक्ट्रिक कार
आपके घर और ऑफिस के बीच की दूरी और वीकेंड का सफर मिलाकर आपकी कार रोजाना 40 किलोमीटर चलती है। इस हिसाब से देखा जाए तो आपकी गाड़ी का मासिक रनिंग करीब 1,200 किलोमीटर और सालाना रनिंग 14,400 किलोमीटर होगा। 5 सालों में आपकी कार कुल 72,000 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
Tata Nexon EV कार
ऑन रोड इस गाड़ी की कीमत 13.2 लाख रुपये है। होम चार्जिंग पर 8 प्रति यूनिट की दर से ये कार 1.1 रुपये से 1.4 रुपये प्रति किलोमीटर में चलती है। इस हिसाब से 5 साल में चार्जिंग का कुल खर्च महज 80,000 से 1 लाख रुपये के बीच आएगा।
Tata Nexon Petrol कार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस कार की ऑन रोड कीमत 8.5 लाख रुपये से शुरू होती है। शहर में ये लगभग 14 किमी/लीटर का माइलेज देती है। 100 प्रति लीटर पेट्रोल की दर से, 5 साल में केवल ईंधन पर आपका खर्च 5,14,285 रुपये होगा।
5 साल की कुल ओनरशिप कॉस्ट (TCO) जानिए
EV कार खरीदते समय आपको करीब 4 से 4.5 लाख रुपये रुपये अधिक चुकाने पड़ते हैं, जिसे ‘ग्रीन प्रीमियम’ कहा जाता है। अब जानते हैं 5 साल की सर्विस, इंश्योरेंस और फ्यूल/चार्जिंग मिलाकर कुल खर्च (Total Cost of Ownership) कितना बैठता है-
खर्च का प्रकार (5 साल का अनुमान) टाटा नेक्सॉन टाटा नेक्सॉन EV
शुरुआती ऑन-रोड कीमत (लगभग) ₹8,50,000 ₹13,20,000
ईंधन / चार्जिंग कॉस्ट (72,000 किमी) ₹5,14,285 ₹96,000
मेंटेनेंस व सर्विस खर्च (5 साल) ₹60,000 ₹25,000
इंश्योरेंस (5 साल का संचयी) ₹90,000 ₹1,25,000
कुल खर्च (5 साल का TCO) ₹15,14,285 ₹15,66,000
आपके लिए कौन सी कार रहेगी बेस्ट
आपका रनिंग रोजाना 40 किलोमीटर (सालाना 14,000 किमी) है, तो 5 साल पूरे होते-होते पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कार का कुल खर्च लगभग बराबर आ जाता है।
अगर आपका रोजाना ऑफिस आना-जाना 50 किलोमीटर से ज्यादा है। इस स्थिति में EV महज 3.5 से 4 साल में अपनी अतिरिक्त कीमत वसूल (Break-even) कर लेगी और उसके बाद आपकी भारी बचत शुरू हो जाएगी। साथ ही, बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में बिना गियर बदले साइलेंट और स्मूथ ड्राइविंग का मज़ा मिलता है।
अगर आपका डेली रनिंग 20-30 किलोमीटर से कम है. ऐसी स्थिति में EV की बढ़ी हुई कीमत को रिकवर करने में 7-8 साल लग जाएंगे, जो आपके लिए घाटे का सौदा होगा। इसके अलावा अगर आपके अपार्टमेंट में चार्जिंग सेटअप लगाने की जगह नहीं है, तो पेट्रोल कार ही आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।
