हरियाणा के किस जिले को कहा जाता है स्टील का हब, विदेशों तक सामान के लिए मशहूर ?

 | 
हरियाणा के किस जिले को कहा जाता है स्टील का हब, विदेशों तक सामान के लिए मशहूर ?

Udaipur Times, Haryana GK : हरियाणा में बहुत सारे लोगों को नहीं पता है की हरियाणा का स्टील हब किसे कहा जाता है। आज हम प्रदेश में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और प्रदेश वासियों के लिए ये जरूरी जानकारी लेकर आए है, ताकि सभी को पता लगे की प्रदेश मे इस जिले स्टील हब कहा आता है। क्योंकि कई बार ये प्रश्न नौकरियों के लिए ली जाने वाली परीक्षा में भी पूछा जाता है।  

प्रदेश के हिसार जिले को स्टील हब के रूप में जाना जाता है। आज देशभर में हिसार जिला स्टील सिटी के नाम से अपनी अलग ही लेवल की छाप छोड़ चुका है। हिसार जिले में बड़े स्तर पर स्टेनलेस स्टील और गैल्वेनाइज्ड आयरन का उत्पादन होता है। स्टील हब यानि हिसार जिले में तैयार होने वाले स्टील के उत्पाद भारत के कई राज्यों समेत विदेशों में भी सप्लाई किए जाते है। 

औद्योगिक विकास के मामले में हिसार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही यहां एयरपोर्ट के नजदीक 3 हजार एकड़ में IMC भी स्थापित होने वाली है, इससे हिसार की बड़ी तरक्की होने वाली है। बेहतर सड़क, एयरपोर्ट, व्यापार और फैक्ट्री नेटवर्क और नये-नये प्रोजेट के कारण हिसार शहर हरियाणा की औद्योगिक पहचान बन चुका है। हिसार जिला आने वाले कुछ ही सालों में  देश के बड़े इंडस्ट्रियल हब के रूप में आगे आने वाला है, जो यहां रोजगार भी विकसित करेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News