Bajaj, TVS या Suzuki में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर देता है सबसे लंबी रेंज, कीमत भी 1 लाख से कम
Udaipur Times, Automobile News, Best Electric Scooter : पेट्रोल की बढ़ती हुई कीमत और हर दिन की चार्जिंग टेंशन ने आज के दौर में लोगों की पसंद वैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बन चुके हैं जिन्हें हर दिन चार्ज करने का झंझट ना रहे। स्कूटर को खरीदते वक्त ग्राहकों के दिमाग में एक ही चिंता होती है कि स्कूटर एक बार चार्ज होने पर कितनी दूरी तक चलेगा? ग्राहकों के इसी सवाल का जवाब अब बाजार में उपलब्ध कई नए मॉडल्स ने दे दिया है।
भारतीय बाजार में अब ऐसे कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं जो केवल शहर की छोटी दूरी ही नहीं, बल्कि लंबी राइड के लिए भी भरोसेमंद साबित हो रहे हैं। इनमें कुछ मॉडल्स तो ऐसे हैं जो एक बार फुल चार्ज पर 200 किलोमीटर तक की दूरी तय करने का दावा करते हैं। यही वजह है कि ये स्कूटर्स तेजी से लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
TVS iQube मजबूती और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए मशहूर
सबसे पहले बात करें TVS iQube की, तो यह स्कूटर अपनी मजबूती और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। अलग-अलग बैटरी वेरिएंट के साथ आने वाला यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर करीब 94 से 212 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसकी कीमत भी शुरुआती सेगमेंट में इसे एक मजबूत विकल्प बनाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 93,786 रुपए से शुरू होती है।
Ather Rizta आराम और स्मार्ट फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन
फैमिली यूज के लिए डिजाइन किया गया Ather Rizta आराम और स्मार्ट फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन देता है। इसकी रेंज लगभग 123 से 159 किलोमीटर तक जाती है, जो इसे डेली कम्यूट के लिए एक प्रैक्टिकल विकल्प बनाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.04 लाख रुपए से शुरू होती है।
Suzuki e-Access बैलेंस्ड डिजाइन और बैटरी टेक्नोलॉजी
वहीं Suzuki e-Access अपने बैलेंस्ड डिजाइन और बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहा है। यह स्कूटर करीब 95 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है, जो शहरी इस्तेमाल के लिए पर्याप्त मानी जाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,88,490 रुपए से शुरू होती है।
Hero Vida Range कम बजट और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू
हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक रेंज, खासकर Hero Vida V2 और VX2 मॉडल्स, यूजर्स को पोर्टेबल चार्जिंग और 92 से 165 किलोमीटर तक की रेंज का विकल्प देते हैं। कम बजट और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू इसे खास बनाती है। इसकी कीमत 77,950 रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
Bajaj Chetak स्टाइल और मजबूती दोनों में आगे
इसके अलावा Bajaj Chetak भी भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में एक मजबूत नाम बन चुका है। मेटल बॉडी और प्रीमियम लुक के साथ यह स्कूटर करीब 113 किलोमीटर तक की रेंज देता है, जो इसे स्टाइल और मजबूती दोनों में आगे रखता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 96,504 से शुरू होती है।
कुल मिलाकर, इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का बाजार तेजी से बदल रहा है। अब ग्राहक सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि रेंज, चार्जिंग टाइम और फीचर्स को भी बराबर महत्व दे रहे हैं। आने वाले समय में यह सेगमेंट और भी ज्यादा प्रतिस्पर्धी और एडवांस होने वाला है।
