1kW, 2kW और 3kW सोलर सिस्टम से कौन-कौन से उपकरण चलेंगे ? जाने कौन-सा रहेगा बेस्ट ऑप्शन

 | 
1kW, 2kW और 3kW सोलर सिस्टम से कौन-कौन से उपकरण चलेंगे ? जाने कौन-सा रहेगा बेस्ट ऑप्शन 

Udaipur Times, Solar System : बिजली के बढ़ते बिल के कारण आज के दौर में सोलर सिस्टम लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। सरकार की ओर से भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार की ओर से सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी भी मिलती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से घर के लिए 1kW, 2kW या 3kW में से कौन सा सोलर सिस्टम सही रहेगा। गलत क्षमता चुनने पर या तो आपकी जरूरत पूरी नहीं होती है या फिर बोझ बढ़ता है।

जानते हैं 1kW, 2kW और 3kW Solar Panel से क्या-क्या चलेगा?

सोलर सिस्टम 1kW Solar Panel

प्रतिदिन बिजली उत्पादन 4-5 यूनिट
चलने वाले प्रमुख उपकरण - 3-4 LED बल्ब, 2-3 पंखे, LED TV, लैपटॉप, मोबाइल चार्जर, छोटा फ्रिज, Wi-Fi राउटर
AC सपोर्ट - नहीं

सोलर सिस्टम 2kW Solar Panel

प्रतिदिन बिजली उत्पादन 8-10 यूनिट
चलने वाले प्रमुख उपकरण =  8-10 LED बल्ब, 5-6 पंखे, बड़ा फ्रिज, एयर कूलर, LED TV, वॉशिंग मशीन, वॉटर पंप
AC सपोर्ट - 1 टन इन्वर्टर AC सीमित समय के लिए

सोलर सिस्टम 3kW Solar Panel

प्रतिदिन बिजली उत्पादन 12-15 यूनिट
चलने वाले प्रमुख उपकरण = 5-7 पंखे, बड़ा फ्रिज, एयर कूलर, LED TV, वॉशिंग मशीन, वॉटर पंप, कंप्यूटर, सभी सामान्य लाइटें
AC सपोर्ट - 1 से 1.5 टन AC आसानी से

1kW Solar Panel से आप कौन-कौन सा उपकरण चला सकते हैं? 

1kW Solar System छोटे परिवार और कम बिजली खपत वाले घरों के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह सिस्टम सामान्य तौर पर प्रतिदिन 4 से 5 यूनिट बिजली पैदा कर सकता है। इस क्षमता वाले सोलर सिस्टम से आप निम्न उपकरण आसानी से चला सकते हैं:
3 से 4 LED बल्ब
2 से 3 पंखे
1 एलईडी टीवी
लैपटॉप और मोबाइल चार्जर
छोटा फ्रिज
वाई-फाई राउटर

लेकिन ध्यान रखें कि 1KW से आप एसी नहीं चला सकते हैं।

2kW Solar Panel से कौन-कौन से उपकरण चल सकते हैं?

2KW Solar Pannel सिस्टम प्रतिदिन लगभग 8 से 10 यूनिट बिजली तैयार कर सकता है। 2kW Solar System पर चलने वाले प्रमुख उपकरण:
5 से 6 पंखे
8 से 10 LED बल्ब
बड़ा फ्रिज
एयर कूलर
LED टीवी
वॉशिंग मशीन
वॉटर पंप
लैपटॉप और अन्य छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

इसके अलावा 1 टन का इन्वर्टर AC सीमित समय के लिए चलाया जा सकता है, बशर्ते अन्य भारी उपकरण एक साथ उपयोग न किए जाएं।

3kW Solar Panel से क्या-क्या चल सकता है?

3kW Solar System सबसे पसंदीदा विकल्प माना जाता है। यह सिस्टम प्रतिदिन लगभग 12 से 15 यूनिट बिजली पैदा कर सकता है और मध्यम वर्गीय परिवारों की अधिकांश जरूरतों को पूरा कर सकता है। 3kW Solar System से आप निम्न उपकरण आसानी से चला सकते हैं:

1 से 1.5 टन AC
एयर कूलर
5 से 7 पंखे
बड़ा फ्रिज
LED टीवी
वॉशिंग मशीन
वॉटर पंप
गीजर (सीमित उपयोग)
कंप्यूटर और लैपटॉप
घर की सभी सामान्य लाइटें

अगर घर में AC, फ्रिज, कूलर और कई अन्य उपकरण नियमित रूप से चलते हैं, तो 3kW Solar System सबसे संतुलित विकल्प माना जाता है।

AC चलाने के लिए कितना Solar Panel चाहिए?

AC क्षमता 1 टन AC --- खपत 900-1300 वॉट --- 1.5kW से 2kW सोलर सिस्टम 

AC क्षमता 1.5 टन AC --- खपत 1500-2000 वॉट --- 2.5kW से 3kW सोलर सिस्टम 

AC क्षमता 2 टन AC --- खपत 2000-3000 वॉट --- 3.5kW से 5kW सोलर सिस्टम 

सोलर पैनल सिस्टम लगवाने के लिए कैसे करें आवेदन 

सबसे पहले आप पीएम सूर्य घर योजना के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करें। डिस्कॉम से मंजूरी मिलने के बाद अधिकृत वेंडर से इंस्टॉलेशन कराया जा सकता है। नेट मीटर लगने और प्रक्रिया पूरी होने के बाद सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News