Kia Syros EV और Mahindra XUV 3XO EV में से कौन-सी खरीदना रहेगा फायदेमंद ? जाने दोनों के अलग-अलग फीचर्स

 | 
Kia Syros EV और Mahindra XUV 3XO EV में से कौन-सी खरीदना रहेगा फायदेमंद ? जाने दोनों के अलग-अलग फीचर्स

Udaipur Times, Kia Syros EV vs Mahindra XUV 3XO EV : अगर आप बजट में एक नई इलेक्ट्रिक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार में Kia Syros EV और Mahindra XUV 3XO EV दो मजबूत विकल्प बनकर सामने आई हैं। दोनों गाड़ियां आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और दमदार प्रदर्शन के साथ आती हैं। हालांकि कीमत, रेंज, स्पेस और फीचर्स के मामले में दोनों में कई अहम अंतर हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले दोनों का तुलना करना जरूरी है।

कीमत में कौन आगे?

Kia Syros EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 13.50 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 20 लाख रुपये तक जा सकती है।

वहीं Mahindra XUV 3XO EV की संभावित कीमत 13.89 लाख रुपये से 14.96 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

कीमत के लिहाज से Kia का बेस मॉडल थोड़ा सस्ता है, लेकिन टॉप वेरिएंट की तुलना में Mahindra XUV 3XO EV करीब 5 लाख रुपये तक सस्ती पड़ती है। इसके अलावा Kia बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल भी पेश कर सकती है, जिसके तहत ग्राहक कम शुरुआती कीमत पर कार खरीदकर बाद में बैटरी का किराया दे सकेंगे।

Kia Syros EV और Mahindra XUV 3XO EV में से कौन-सी खरीदना रहेगा फायदेमंद

साइज और स्पेस में किसका पलड़ा भारी?

Kia Syros EV की लंबाई 3,995 मिमी और ऊंचाई 1,670 मिमी है, जिससे इसमें बेहतर हेडरूम मिलता है।

Mahindra XUV 3XO EV की चौड़ाई 1,821 मिमी और व्हीलबेस 2,600 मिमी है, जो Kia के मुकाबले अधिक है। इससे पीछे बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा शोल्डर रूम और लेगरूम मिलता है।

हालांकि बूट स्पेस के मामले में Kia Syros EV आगे है। इसमें 465 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि Mahindra XUV 3XO EV में 364 लीटर का बूट स्पेस उपलब्ध है।

Kia Syros EV और Mahindra XUV 3XO EV में से कौन-सी खरीदना रहेगा फायदेमंद

कलर ऑप्शन

Kia Syros EV कुल 9 रंगों में उपलब्ध होगी, जिनमें मैट और ग्लॉसी दोनों फिनिश शामिल हैं।

वहीं Mahindra XUV 3XO EV में 6 कलर ऑप्शन मिलेंगे।

बैटरी, मोटर और रेंज

Kia Syros EV में 42 kWh और 51.4 kWh के दो बैटरी विकल्प मिलते हैं। यह कार 135 PS से 171 PS तक की पावर और 255 Nm टॉर्क देती है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 443 किलोमीटर से 526 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।

Mahindra XUV 3XO EV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह 150 PS की पावर और 310 Nm का टॉर्क पैदा करती है। इसकी अनुमानित ड्राइविंग रेंज 351 किलोमीटर है।

Kia Syros EV और Mahindra XUV 3XO EV में से कौन-सी खरीदना रहेगा फायदेमंद ?

फीचर्स और सेफ्टी

Kia Syros EV में 12.3 इंच की टचस्क्रीन, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें, V2L टेक्नोलॉजी, डिजिटल की और 64 रंगों वाली एंबिएंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

Mahindra XUV 3XO EV में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधा मिलती है।

सुरक्षा के लिहाज से दोनों एसयूवी में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और लेवल-2 ADAS जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV खरीदें?

अगर आपका बजट 20 लाख रुपये तक है और आप ज्यादा रेंज, प्रीमियम फीचर्स, बड़ा बूट स्पेस और लग्जरी अनुभव चाहते हैं, तो Kia Syros EV बेहतर विकल्प हो सकती है।

वहीं यदि आपका बजट 15 से 16 लाख रुपये के बीच है और आप शहर में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए किफायती, दमदार टॉर्क और बेहतर स्पेस वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी चाहते हैं, तो Mahindra XUV 3XO EV एक बेहतर वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प साबित हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News