आपके एरिया में Jio, Airtel या Vi में से किसका नेटवर्क है सुपरफास्ट ? घर बैठे पोर्टल पर ऐसे करें चेक
Udaipur Times, Mobile Network : मोबाइल यूजर्स के लिए बड़े काम की खबर है। अब यूजर्स अपने एरिया में नेटवर्क के बारे में जानकारी पता कर सकते हैं। जानकारी के लिए आपकों बता दें की कई बार ऐसा होता है कि घर के अंदर मोबाइल नेटवर्क ठीक से नहीं आता, इंटरनेट की स्पीड धीमी रहती है या फिर कॉल के दौरान आवाज बार-बार कटने लगती है। ऐसी परेशानी होने पर समझ नहीं आता कि आखिर किस कंपनी का SIM इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।
इसी के चलते अब आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक, इसका नाम Network Anubhav है। इस वेबसाइट की मदद से आप अपने इलाके में Jio, Airtel, Vi और BSNL जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क की जानकारी देख सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यहां मोबाइल इंटरनेट की डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ कॉल की क्वालिटी से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। इससे एक ही जगह पर कई नेटवर्क की जानकारी मिल जाएगी। आइए जानते हैं कि यह पोर्टल कैसे काम करता है और आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
जैसे की अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके इलाके में किस कंपनी का इंटरनेट बेहतर चल रहा है, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउजर खोलें।
Step 2: अब https://anubhav.trai.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।
Step 3: यहां आपको Network Anubhav का डैशबोर्ड दिखाई देगा।
Step 4: अब नेटवर्क से जुड़ी जानकारी देखने के लिए Explore Dashboard विकल्प चुनें।
Step 5: इसके बाद मैप पर अपने शहर या इलाके को खोजें।
Step 6: मैप को बड़ा करके आसपास के इलाकों में नेटवर्क टेस्ट की जानकारी देखें।
Step 7: यहां आप अलग-अलग मोबाइल कंपनियों और नेटवर्क टेक्नोलॉजी के हिसाब से जानकारी चुन सकते हैं।
Step 8: इसके बाद डाउनलोड और अपलोड स्पीड से जुड़े आंकड़े देख सकते हैं।
इस तरह आप बिना अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों की वेबसाइट पर जाए उनके नेटवर्क से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक इस Network Anubhav पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क की जानकारी देखी जा सकती है।