हरियाणा के 23 जिलों में किस जिले का नाम किसके नाम पर पड़ा ? आइए जाने

 | 
हरियाणा के 23 जिलों में किस जिले का नाम किसके नाम पर पड़ा ? आइए जाने 

Udaipur Times, Haryana GK : हरियाणा में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज हम हरियाणा से जुड़ी अहम जानकारी लेकर आए है। क्या आप जानते है हरियाणा के 23 जिलों में किस जिले का नाम किसके नाम पर पड़ा है ? अगर नहीं जानते है तो आज हम आपके लिए ऐसे प्रदेश के इतिहास से जुड़ी जानकारी लेकर आए है क्योंकि कई बार ऐसे प्रश्न कहीं भी पूछे जा सकते है इसलिए प्रदेश से जुड़े ऐसे सवाल आपको भी ध्यान होना बहुत जरूरी है। हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को को हुआ था। 

हरियाणा कब एक अलग राज्य बना?

हरियाणा 1 नवंबर, 1966 को पंजाब से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बना।

हरियाणा के 23 जिलों का नामकरण

हरियाणा GK स्पेशल

याद करें किस जिले का नाम किसके नाम पर पड़ा।।

अंबाला➜ देवी अंबा / अंबालिका के नाम पर

करनाल➜ दानवीर कर्ण के नाम पर

रोहतक➜ राजा रोहताश / रोहिड़ा वृक्ष के नाम पर

महेंद्रगढ़➜ महेंद्र सिंह के नाम पर

जींद➜ जयंती देवी के नाम पर

गुरुग्राम➜ गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर

हिसार➜ हिसार-ए-फिरोज़ा (किला) के नाम पर

भिवानी➜ रानी भानी के नाम पर

सोनीपत➜ श्रवण कुमार के नाम पर

कुरुक्षेत्र➜ राजा कुरु के नाम पर

सिरसा➜ शिरीष वृक्ष / राजा सारस के नाम पर

फरीदाबाद➜ बाबा फरीद के नाम पर

यमुनानगर➜ यमुना नदी के नाम पर

कैथल➜ मुनि कपिल के नाम पर

पानीपत➜ पाणिनि ऋषि / पणि जाति के नाम पर

रेवाड़ी➜ रेवती के नाम पर

पंचकूला➜ पाँच कुल्हों (कुओं) के नाम पर

फतेहाबाद➜ फतेह खाँ के नाम पर

झज्जर➜ झज्जू नामक किसान के नाम पर

नूंह (मेवात)➜ मेव जाति की अधिकता के कारण

पलवल➜ पलम्बासुर के नाम पर

चरखी दादरी➜ दादुर (मेंढकों) की अधिकता के कारण।

हांसी➜ 'आसी' या 'असीगढ़' से अपभ्रंश होकर बना है, जो यहां स्थित प्राचीन असीगढ़ किले का नाम था

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News