School Holiday : स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। छठ पूजा इस साल 13 से 16 नवंबर तक मनाया जा रहा है। छठ पूजा पर अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की तारीखें अलग-अलग हैं।
17 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
छठ पूजा के अवसर पर बिहार में स्कूली विद्यार्थियों को सबसे लंबी छुट्टी मिल रही है। राज्य के शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार, दिवाली से लेकर छठ पूजा तक 7 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। School Holiday
15 से 17 नवंबर तक स्कूलों में अवकाश
झारखंड में भी छठ महापर्व को देखते हुए स्कूलों में 15 से 17 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। कुछ जिलों में स्थानीय स्तर पर 14 नवंबर को भी छुट्टी हो सकती है। School Holiday
दो दिन की छुट्टी
दिल्ली में छठ पूजा पर 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
कहां बंद रहेंगे स्कूल ?
उत्तर प्रदेश में छठ पूजा के अवसर पर पूरे राज्य में स्कूल बंद रखने का एक समान आदेश नहीं है। 15 और 16 नवंबर को लेकर छुट्टियों की स्थिति स्थानीय प्रशासन और स्कूलों के निर्णय पर निर्भर कर सकती है। School Holiday
क्या रहेगा स्कूलों का हाल?
पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में छठ पूजा और जगद्धात्री पूजा के अवसर पर स्थानीय स्तर पर छुट्टियां हो सकती हैं। वहीं, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और दक्षिण भारत के कई राज्यों में छठ पूजा के लिए राज्यव्यापी स्कूल अवकाश निर्धारित नहीं है।