Udaipur Times, School Holiday : स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दिवाली के बाद देशभर में छठ का त्योहार मनाया जा रहा है। करीब तीन दिन तक ये पर्व बिहार समेत देश के तमाम राज्यों में मनाया जाता है। इस मौके पर कुछ राज्यों में स्कूलों को बंद भी रखा जाता है, छठ के मौके पर 16 नवंबर यानी सोमवार को दिल्ली समेत कई राज्यों ने छुट्टी का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि सोमवार 16 नवंबर को किन राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।
जानकारी के लिए आपकों बता दें की बिहार में छठ का त्योहार शुरू होते ही ज्यादातर स्कूलों को बंद रखा गया है। 13 नवंबर यानी शुक्रवार से ही स्कूल बंद हैं। बीच में शनिवार और रविवार आ रहा है और 16 नवंबर को छठ का त्योहार मनाया जाना है, ऐसे में अब सीधे 17 नवंबर को ही स्कूल खुलेंगे।
इसके अलावा राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए स्कूलों को हाइब्रिड या ऑनलाइन मोड में चलाया जा रहा है। दिल्ली सरकार की तरफ से 16 नवंबर यानी सोमवार की छुट्टी का ऐलान भी किया गया है। यानी 13 नवंबर के बाद लगातार तीन दिन तक दिल्ली में स्कूल बंद रहेंगे। इस दिन दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी।
दिल्ली की तरह यूपी में भी छुट्टी का ऐलान हो सकता है।
छठ के मौके पर कुछ राज्यों में जहां छुट्टी का ऐलान किया गया है, वहीं ज्यादातर राज्यों में 16 नवंबर से ही स्कूल खुलने जा रहे हैं। राजस्थान, महाराष्ट्र और हिमाचल में पिछले करीब 10 दिनों से स्कूल बंद हैं। ऐसे में उन्हें 16 नवंबर को खोला जाएगा।