हरियाणा-पंजाब समेत किन-किन राज्यों 24 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल, जाने छुट्टी की वजह ?
School Holiday 24 November 2026 : स्कूल के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में कल मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को स्कूलों में छुट्टी रहने वाली है। जानकारी के अनुसार गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ देश के ज्यादातर राज्यों में स्कूलों की छुट्टी की गई है ।
मिली जानकारी के मुताबिक इन राज्यों के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर और शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, 24 नवंबर को राजपत्रित या सार्वजनिक छुट्टी दारी की गई हैं, जिसके चलते सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। School Holiday
उत्तर प्रदेश सरकार के 2026 के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर में 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के कारण सार्वजनिक छुट्टी दी गई है। इसलिए यूपी के सभी परिषदीय, माध्यमिक, सहायता प्राप्त और अधिकतर प्राइवेट स्कूल कल बंद रहेंगे।
बिहार सरकार के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी जारी कर दी गई है। इससे पहले 7 से 17 नवंबर तक दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रही थीं, जिसके बाद अब छात्रों को एक ओर छुट्टी आ गई है। School Holiday
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी छुट्टी लिस्ट में 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर सभी क्लासेस के लिए छुट्टी कर दी गई है।
गुरु नानक जयंती के अवसर पर राजस्थान में भी सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की क्लासेस के लिए स्कूल बंद रहेंगे। School Holiday
दिल्ली सरकार के 2026 के कैलेंडर के अनुसार, 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहेगी। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के स्कूल भी यूपी व हरियाणा सरकार के आदेश के अंदर बंद रहेंगे।
प्रकाश पर्व के विशेष उत्साह को देखते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार ने 24 नवंबर को सभी स्कूलों और कॉलेजों में भी छुट्टी जारी कर दी गई है।
मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। School Holiday
पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे, जबकि झारखंड में भी छुट्टी रहेगी।