Udaipur Times, School Holidays : स्कूली बच्चों के लिए ख़ुशी की खबर है। देशभर में तमाम त्योहारों के बाद अब स्कूल खुल चुके हैं इसी बीच इस हफ्ते ही शुरुआत में ही बड़ा पर्व है, जिसमें तमाम राज्यों के स्कूल बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के साथ साथ गुरु पूर्णिमा भी है, जिस वजह से स्कूलों की छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं कि 24 नवंबर मंगलवार को कौन-कौन से राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां रहेंगीं।
पंजाब और हरियाणा में स्कूल रहेंगे बंद
प्रकाश पर्व पंजाब में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। इसीलिए पहले से ही गुरु नानक जयंती की छुट्टी घोषित है। हरियाणा में भी इस दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी।यानी शनिवार और रविवार के बाद सोमवार को स्कूल जाना होगा, लेकिन फिर से मंगलवार को छुट्टी मिलेगी।
यूपी और दिल्ली में भी स्कूल रहेंगे बंद
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग की तरफ से जो छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया था, उसमें 24 नवंबर की छुट्टी मार्क की गई है। यानी यूपी के तमाम स्कूल भी मंगलवार को नहीं खुलेंगे। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में भी इस दिन की सरकारी छुट्टी दी गई है।
बिहार में रहेगी छुट्टी
बिहार में दिवाली के बाद भाई दूज से लेकर छठ पर कई दिनों तक स्कूल बंद रहे। अब 24 नवंबर को भी बिहार के स्कूलों में छुट्टी दी गई है।
इसके अलावा बाकी राज्यों की बात करें तो पश्चिम बंगाल ने इस दिन छुट्टी घोषित की है। मंगलवार को राज्य में सभी स्कूल बंद रहेंगे। राजस्थान में भी 24 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश दिया गया है। छत्तीसगढ़ में भी इस दिन शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड सरकार के कैलेंडर में भी इस दिन की छुट्टी तय है। वहीं मध्य प्रदेश ने भी 24 नवंबर को छुट्टी घोषित की है।