पोर्टेबल AC या विंडो AC कौन-सा रहेगा फायदेमंद ? कम बिजली खर्च में कौन-सा देगा बेहतर कूलिंग?
Udaipur Times : दोस्तों गर्मी का मौसम आ गया है, ऐसे में सभी के मन में कन्फ्यूजन बनी हुई है की घर में या अपने ऑफिस में कौन-से टाइप का एसी लगवाएं जिससे कम खर्चे में ज्यादा ठंडक मिल सकें। देश भर में गर्मीन ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है जिससे आम जन जिन काफी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अब सभी लोगों को एसी की जरूरत पड़ने आली है। अगर आप भी घर पर AC लगवाने का प्लान बना रहें है तो आज हम आपके लिए बहुत ही जरूरी जानकारी लेकर आए है जिससे आप अपनि काफी बचत कर सकते है। Air Conditioner
गर्मियां के मौसम में AC जरूरत बनता जा रहा है। अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि Portable AC लें या Window AC बेहतर रहेगा, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे। दोनों ही रूम को ठंडा करने का काम करते हैं, लेकिन इनके फायदे अलग अलग है। आइए जाने इनके बारें में पूरी जानकारी विस्तार से....
दोनों में फर्क?
पोर्टेबल AC
मिली जानकारी के अनुसार, एक मूवेबल AC है, यानी इसे आप आसानी से एक रूम से दूसरे रूम में ले जा सकते हैं। इतना ही नहीं ज्यादातर मॉडल्स में नीचे पहिए भी लगे होते हैं, जिससे इसे शिफ्ट करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है। Air Conditioner
जानकारी के मुताबिक, इन्हें रूम के अंदर ही रखा जा सकता है और पाइप या होज की मदद से गर्म हवा को खिड़की या किसी ओपनिंग के जरिए बाहर निकाला जा सकता है। साथ ही इसमें कोई परमानेंट इंस्टॉलेशन की जरूरत भी नहीं पड़ती। इसलिए ये AC किराए के घरों या अस्थायी सेटअप में रहने वाले लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हैं।
Window AC
खिड़की या दीवार में फिट किया जाता है। इसके सभी पार्ट्स एक ही यूनिट में लगे होते हैं और ये गर्म हवा को सीधे बाहर फेंकता है। इसे एक बार इंस्टॉल करने के बाद उसी जगह रखा जाता है और इसके लिए प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन की भी जरूरत पड़ती है। Air Conditioner
बिजली खर्च ?
जानकारी के मुताबिक, Window AC ज्यादा बेहतर है। जहां एक तरफ Portable AC आमतौर पर हर घंटे करीब 1.8 से 2.0 kWh बिजली खर्च कर देता है, जबकि Window AC लगभग 1.5 kWh प्रति घंटे बिजली यूज करता है। इसका मतलब है कि लंबे टाइम में Window AC बिजली बिल बचाने में काफी मदद कर सकता है।
कौन-सा बेहतर?
मिली जानकारी के अनुसार, कूलिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो Window AC ज्यादा बेहतर ऑप्शन लगता है। ये रूम को तेजी से ठंडा कर देता है और मीडियम से बड़े रूम में भी अच्छी कूलिंग ऑफर करता है। जबकि दूसरी तरफ पोर्टेबल AC छोटे रूम और पर्सनल कूलिंग के लिए ज्यादा अच्छा माना जाता है। Air Conditioner
कीमत में अंतर?
जानकारी के मुताबिक, जहां एक तरफ 1.5 टन Window AC की कीमत लगभग 25,900 रुपये से 35 हजार रुपये के बीच है। वहीं 1 टन Portable AC के लिए आपको करीब 30 हजार रुपये से 55 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
कौन-सा AC बेहतर?
मिली जानकारी के अनुसार, अगर आप अच्छी कूलिंग, कम बिजली खर्च और पैसे भी बचाना चाहते हैं, तो Window AC ज्यादा बेहतर ऑप्शन है, लेकिन अगर आपको ऐसा AC चाहिए जिसे आप कहीं भी आसानी से एक रूम से दूसरे रूम में लेकर जा सकें, तो Portable AC भी एक अच्छा ऑप्शन है।
