चिड़िया घर में सफ़ेद मादा मोर की मौत

शहर के गुलाबबाग़ स्थित चिड़ियाघर में एक सफ़ेद मादा मोर की बीमार के चलते कल रात को मौत हो गई। मादा का आज चेटक सर्कल स्थित पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया।

 | 

चिड़िया घर में सफ़ेद मादा मोर की मौतशहर के गुलाबबाग़ स्थित चिड़ियाघर में एक सफ़ेद मादा मोर की बीमार के चलते कल रात को मौत हो गई। मादा का आज चेटक सर्कल स्थित पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया।

जिला पशु चिकित्सालय के डॉ. शक्ति सिंह ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार  मोरनी पिछले 5 दिनों से बीमार थी, जिसके कारण उसके रक्त में जहर फ़ैल गया था। डॉ सिंह ने बीमारी का कारण बारिश का मौसम भी बताया है, जिससे मोरनी को फंगल इन्फेक्शन हो गया था।

बताया गया है कि सफ़ेद मोर के 2 जोड़े जुनागढ़ से लाये गये थे, जिसमे से एक मोरनी की मौत करीब 6 महीने पहले हो चुकी है और फ़िलहाल गुलाब बाग़, चिड़ियाघर में सिर्फ 2 सफ़ेद नर मोर ही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News