CS एग्जीक्यूटिव टॉपर और CA फाइनलिस्ट कौन हैं ईशानी प्रमोद अहिरे ? 432 मार्क्स के साथ रचा इतिहास
Udaipur Times, Ishani Pramod Ahire CS Executive Rank 2 : बीते दिनों ही इंस्टीट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ़ इंडिया (ICSI) ने जून 2026 की एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षाओं के नतीजे जारी किए थे। गुजरात के सूरत की रहने वाली ईशानी प्रमोद अहीरे ने CS प्रोफेशनल जून 2026 सेशन में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल की। उनकी सफलता छात्रों के लिए एक बेहतरीन मिसाल और प्रेरणा है।
कुल 432 अंक हासिल किए
ईशानी प्रमोद अहिरे ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए बताया है कि उन्होंने कुल 432 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने ग्रुप 1 और ग्रुप 2 दोनों की परीक्षाएं एक साथ दी थीं, जिसमें उन्हें ग्रुप 1 में 252 और ग्रुप 2 में 180 अंक मिले।
मेरी काबिलियत और दृढ़ संकल्प का सबूत
AIR 2 ईशानी प्रमोद अहीरे ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "दोस्तों, मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैंने CS एग्जीक्यूटिव परीक्षा में AIR 2 हासिल किया है। AIR हासिल करने की खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जब मैंने शुरुआत की थी, तो हर कोई मेरे फैसले पर सवाल उठाता था। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि मैं पढ़ाई-लिखाई में अच्छी नहीं हूं और बस अपने माता-पिता के पैसे बर्बाद कर रही हूं। और भी बहुत सी बातें कही गईं, लेकिन मेरा नतीजा मेरी काबिलियत और दृढ़ संकल्प का सबूत है।"
वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी (VNSGU) सूरत से ग्रेजुएशन पूरी की
ईशानी प्रमोद अहिरे की एक पोस्ट के अनुसार, उन्होंने 2025 में वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी (VNSGU), सूरत से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। उन्होंने 400 में से 205 अंक हासिल करके CS फ़ाउंडेशन परीक्षा पास की। इसके बाद, उन्होंने 600 में से 319 अंक प्राप्त करके CS एग्जीक्यूटिव लेवल के लिए क्वालिफ़ाई किया।
CS एग्जीक्यूटिव टॉपर और CA फाइनलिस्ट
ईशानी प्रमोद अहीरे की एक पोस्ट के अनुसार, वह CS एग्जीक्यूटिव टॉपर और CA फाइनलिस्ट हैं। उन्होंने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इस सफर में उनका साथ दिया और उनका हौसला बढ़ाया।