जाने कौन है IAS अफसर कविता मीणा ? अपने बैचमेट आईएएस अधिकारी के साथ की थी लव मैरिज

 | 
जाने कौन है IAS अफसर कविता मीणा ? अपने बैचमेट आईएएस अधिकारी के साथ की थी लव मैरिज 

Udaipur Times, Hapur DM Kavita Meena : कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है जो जीवन में मेहनत करना जानते है वो एक न एक दिन सफल जरूर होते है। आज हम ऐसी ही सफलता की कहानी राजस्थान की बेटी की बताने जा रहे है जिन्होंने कड़ी मेहनत से अपना सपना पूरा कर दिखाया है। कविता मीणा 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 21 अप्रैल 2026 को हापुड़ के जिलाधिकारी का पद संभाला था। वह मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले की रहने वाली हैं।

कविता मीणा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से राजनीति विज्ञान में एमए किया है। उनकी पढ़ाई में अंतरराष्ट्रीय संबंध विशेषज्ञता का भी उल्लेख किया जाता है।

यूपीएससी में हासिल की शानदार रैंक

आईएएस अधिकारी बनने से पहले कविता मीणा ने सिविल सेवा की कठिन परीक्षा पास की। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने यूपीएससी में ऑल इंडिया 50वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

जन्म और मूल निवास

उनका जन्म 16 अगस्त 1991 को हुआ था और वह मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले की रहने वाली हैं।

शिक्षा

उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से राजनीति विज्ञान (अंतरराष्ट्रीय संबंध) में एमए (पोस्टग्रेजुएट) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने वर्ष 2015 की सिविल सेवा परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की थी और All India Rank 50 प्राप्त की थी। उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित हुआ था।

परिवार और विवाह

उनके पिता रेलवे में स्टेशन मास्टर थे। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान अपने बैचमेट 2016 बैच के IAS अधिकारी अनुपम मिश्रा से लव मैरिज की, जो वर्तमान में केरल कैडर में कार्यरत हैं।

कई अहम पदों पर कर चुकी हैं काम

हापुड़ की डीएम बनने से पहले कविता मीणा कई प्रशासनिक पदों पर काम कर चुकी हैं। वह मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष के पद पर रह चुकी हैं।

इसके अलावा उन्होंने बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और भदोही में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी भी संभाली है।

डीएम कविता मीणा का बाढ़ पीड़ित महिला से आत्मीय अंदाज में बातचीत करने और जरूरत पड़ने पर अपने बैग से दवा देने की बात कहना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। एक प्रशासनिक अधिकारी का यह मानवीय अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। इस तरह अपनी ईमानदारी और बेहतर व्यवहार के चलते लोगों के दिल में जगह बना रही है।

महिलाओं ने डीएम कविता मीणा के व्यवहार की सराहना की। लोगों का कहना था कि जब कोई अधिकारी आम लोगों के साथ इस तरह सहजता से बात करता है तो उन्हें अपनी परेशानी बताने में डर या झिझक महसूस नहीं होती।

बाढ़ जैसी मुश्किल स्थिति में लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी लेना प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। कविता मीणा के इस अंदाज को लोगों ने संवेदनशील और मानवीय बताया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News