जाने कब खुलेगा अंबाला-मोहाली हाईवे ! 90% हुआ तैयार, जाने किन-किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ ?

 | 
जाने कब खुलेगा अंबाला-मोहाली हाईवे ! 90% हुआ तैयार, जाने किन-किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ ?

Udaipur Times, Haryana News, अंबाला : अंबाला-मोहाली छह लेन NH-205ए का काम दिसंबर तक पूरा होगा व जनवरी में आमजन के लिए खोला जाएगा। NHAI चंडीगढ़ डिविजन के परियोजना निदेशक अमित ओझा के मुताबिक, अंबाला-मोहाली हिस्से का 90% काम हो चुका है।

1641 करोड़ के प्रोजेक्ट का पैकेज-1 लगभग 31 किमी लंबा है। यह अंबाला-हिसार बाईपास NH-152 पर गांव डडियाना से मोहाली के आईटी सिटी चौक तक है। भारत माला परियोजना के तहत बन रहे 61.23 किमी लंबे मार्ग से अंबाला से कुराली, रोपड़, पठानकोट व हिमाचल के ऊना तक आवाजाही सुगम होगी।

माल ढुलाई और कारोबार को मिलेगी गति: मार्ग से हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा। इससे माल ढुलाई, कारोबार व आसपास औद्योगिक गतिविधियों, माल भंडारण व ढुलाई सुविधाओं तथा संपत्ति कारोबार को बढ़ावा मिलने की संभावना है। इसमें 7 वाहन अंडरपास, 10 बड़े वाहन अंडरपास, 2 छोटे वाहन अंडरपास, एक वाहन ओवरपास, 7 फ्लाईओवर, 2 बड़े और 6 छोटे पुल शामिल हैं।

जीरकपुर में जाम से राहत की उम्मीद

पैकेज-1 खुलने पर अंबाला से वाहन सीधे नए मार्ग से 40 से 50 मिनट में मोहाली पहुंच सकेंगे। इससे NH-152 पर वाहनों का दबाव घटने, जीरकपुर में जाम से राहत की उम्मीद है। मोहाली, चंडीगढ़ व पंजाब से दिल्ली जाने वालों को भी सुविधा होगी। रोज 80 हजार वाहनों को लाभ मिलने का अनुमान है। फरवरी 2026 में NH-205ए को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने के लिए 10.3 किलोमीटर लंबी 6 लेन सड़क मंजूर हुई थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News