कौन होगा सबसे दमदार फोन! Google Pixel 11 Pro XL और iPhone 18 Pro Max में जाने अंतर ?

 | 
कौन होगा सबसे दमदार फोन! Google Pixel 11 Pro XL और iPhone 18 Pro Max में जाने अंतर ?

Udaipur Times, iPhone 18 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL : Google ने बुधवार को भारत में Pixel 11 Pro XL को 1,34,999 रुपये में लॉन्च कर दिया है। वहीं Apple का iPhone 18 Pro Max अगले महीने यानि की सितंबर में लॉन्च होने वाला है। जहां android के दीवानों का इंतजार खत्म हो चुका है। वहीं Apple के फैंस 18 Pro Max का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए दोनों की तुलना करें और जानें कि कौन सा मॉडल ज़्यादा बेहतर है। 

डिस्प्ले और डिज़ाइन - Apple अपने फ्लैगशिप डिवाइस के डिस्प्ले साइज़ में कोई बदलाव नहीं करेगा और इसमें 6.9 इंच का पैनल होगा। हालांकि, डायनामिक आइलैंड मौजूदा वेरिएंट से काफी छोटा होगा। इस मॉडल में 17 प्रो मैक्स की तरह एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी होगी, जिससे चकाचौंध कम होगी। डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं होगा, बस कुछ सुधार किए जा सकते हैं। बड़ी बैटरी के कारण इसकी मोटाई थोड़ी बढ़ जाएगी। यह iPhone डार्क चेरी, लाइट ब्लू, सिल्वर और ग्रे रंगों में 
उपलब्ध होगा। 

वहीं Google Pixel 11 Pro XL स्मार्टफोन को कंपनी ने Super Actua display पर पेश किया है। यह गूगल की खास स्क्रीन है जो रिफ्रेश रेट, ब्राइटनेस और ड्यूरेबिलिटी के मामले में बेहतर बताई जाती है। पिक्सल 11 प्रो एक्स में 2992 × 1344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की बड़ी डिस्प्ले लगाई गई है। फोन में डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलेगा और स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन दी गई है। 

कैमरा - iPhone 18 Pro Max को अब तक का सबसे बड़ा कैमरा अपडेट मिलने वाला है। अब तक Apple अपने कैमरा सेटअप के लिए फिक्स्ड अपर्चर का इस्तेमाल करता आया है, लेकिन आने वाले iPhone में वेरिएबल अपर्चर वाला 48MP का प्राइमरी कैमरा होगा। इससे फोटो खींचते समय लाइटिंग को कंट्रोल करना संभव होगा। 
 
वहीं Google Pixel 11 Pro XL ​स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल 5x Telephoto सेंसर और 123 डिग्री एफओवी वाला 48 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस सपोर्ट करते हैं। सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और 103 डिग्री एफओवी सपोर्ट करता है।  खास कैमरा फीचर्स की बात करें तो इनमें 120x Pro Zoom का सपोर्ट दिया गया है जो अभी तक किसी भी गूगल पिक्सल फोन में नहीं मिला था। 

परफॉर्मेंस - iPhone 18 Pro Max और Pixel 11 Pro XL दोनों ही परफॉर्मेंस के मामले में एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। दोनों फोन 2nm प्रोसेस पर बने चिपसेट से लैस होंगे। अब तक, Google का टेंसर चिपसेट Apple के प्रोसेसर से पीछे रहा है, लेकिन इस बार Google को कड़ी टक्कर मिल रही है। Pixel 11 Pro XL टेंसर G6 द्वारा संचालित होगा, जबकि iPhone 18 Pro Max Apple के उन्नत A20 Pro चिपसेट द्वारा संचालित होगा। दोनों चिपसेट बेहतर थर्मल और पावर एफिशिएंसी के साथ आएंगे। 

बैटरी और चार्जिंग - पिक्सल 11 प्रो एक्सएल को 5115mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में गूगल पिक्सल स्मार्टफोंस की बैटरी कुछ छोटी लग सकती है लेकिन कंपनी की मानें तो एक बार चार्ज करने के बाद से 30 घंटे से भी ज्यादा का बैकअप दे सकती हैं।  वहीं, iPhone 18 Pro Max के eSIM-only वेरिएंट में 5,425mAh की बैटरी होगी, जबकि फिजिकल सिम स्लॉट वाला मॉडल, जो भारत और चीन जैसे देशों में उपलब्ध होगा, उसमें 5,088mAh की बैटरी होगी। बड़ी बैटरी होने के कारण इसकी मोटाई भी थोड़ी बढ़ गई है। 

कीमत और लॉन्च- 13 अगस्त को Pixel 11 Pro XL लॉन्च हो चुका है। यह 1,34,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage मिलती है। वहीं स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट को 16GB RAM + 512GB Storage पर लाया गया है जिसकी कीमत 1,49,999 रुपये है।  

वहीं, iPhone 18 Pro Max के 9 सितंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च के एक हफ्ते बाद इसकी बिक्री शुरू होने की संभावना है। भारत में इसकी कीमत 169,000 रुपये से 180,000 रुपये के बीच हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News