मानसून क्यों हो रहा है लेट ? जानिए आपके राज्य में कब शुरू होगी जबरदस्त बारिश

 | 
मानसून क्यों हो रहा है लेट ? जानिए आपके राज्य में कब शुरू होगी जबरदस्त बारिश 

Udaipur Times, Monsoon Update 2026 : मानसून को लेकर पूरे देश भर में इंतजार हो रहा है हाल ही में मौसम विभाग ने बताया है की देश के पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब भी सामान्य समय से पीछे चल रहा है। मानसून की पश्चिमी और पूर्वी दोनों शाखाओं की प्रगति धीमी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जून तक मानसून ने महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़त दर्ज की है, लेकिन इसकी गति अभी भी कम है। यही वजह है कि देश के बड़े हिस्से अब भी भारी मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

काफी पीछे है मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आमतौर पर जून के इस समय तक मानसून दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों तक पहुंच जाता है। लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं हो पाया है। 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की धीमी प्रगति का मुख्य कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों क्षेत्रों में मौसम प्रणालियों की कमी है। निम्न दबाव क्षेत्र और मजबूत चक्रवाती परिसंचरण नहीं बनने से मानसून को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक ऊर्जा नहीं मिली है। Monsoon Update 2026

कई क्षेत्रों में बढ़ी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी तट के लिए राहत भरी खबर है। अरब सागर से आने वाली नमी में बढ़ोतरी के कारण पश्चिमी तट पर मानसूनी गतिविधियाँ मजबूत हो रही हैं। कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और मुंबई सहित कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा रही है। इससे इन क्षेत्रों में मानसून की स्थिति मजबूत हुई है और आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी तट पर यह सक्रियता मानसून के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। Monsoon Update 2026

मानसून की प्रगति

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 28 जून के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है, जो मानसून को नई गति देगा। इसके बाद 28 से 30 जून के बीच बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मानसून तेजी से आगे बढ़ सकता है। Monsoon Update 2026

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस संभावित तेजी के बावजूद जून महीने में वर्षा की कमी पूरी तरह खत्म होती नहीं दिख रही है। 21 जून तक देशभर में मानसूनी वर्षा में लगभग 42 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है, लेकिन मानसून के विलंबित आगमन ने कई राज्यों में खरीफ फसलों की बुवाई को प्रभावित किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले समय में जुलाई के मौसम पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता होगी, क्योंकि बारिश सामान्य से कम रहने का जोखिम अभी भी बना हुआ है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News