वन्यजीव संख्या आकलन कार्य 18 सुबह से, कल अभयारण्यों में प्रवेश निषेध

उदयपुर, 17 मई 2019 इस वर्ष वन्यजीव संख्या आकलन (वन्यजीव गणना) कार्य शनिवार 18 मई को प्रातः 8 बजे से 19 मई को प्रातः 8 बजे तक 24 घण्टे के लिये वाॅटर हाॅल गणना विधि से उदयपुर संभाग में समस्त संरक्षित क्षेत्र, प्रादेशिक वनमण्डलों एवं अन्य महत्वपूर्ण वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्रों में आयोजित होगा। इस कार्य हेतु संपूर्ण तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है।

 | 

उप वन संरक्षक हरिणी.वी. ने बताया कि इस वनमण्डल के अधीनस्थ क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार मचान निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस वनमण्डल अधीन कुल 71 वाटर हाॅल पर वन्यजीव संख्या आकलन का कार्य किया जाएगा जिसमें से 19 वाटर हाॅल पर कैमरा ट्रेप विधि से यह कार्य संपन्न होगा। सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में सभी वाटर हाॅल पर कैमरा ट्रेप विधि से ही यह कार्य संपादित किया जा रहा है। इस वनमण्डल अधीन विभिन्न क्षेत्रों में यह कार्य संपादित करने में पदस्थापित वनकार्मिको तथा ई.डी.सी. सदस्यगणों के अतिरिक्त 15 स्वयंसेवक भी भाग ले रहे है। सभी स्वयंसेवकों को वन्यजीव संख्या आकलन कार्य के लिये, उनके द्वारा चाहे गये संरक्षित क्षेत्रों के मुख्यालयों पर प्रातः 7 बजे तक पहुचने के निर्देश दिये गये है।

वन्यजीव संख्या आकलन कार्य 18 सुबह से, कल अभयारण्यों में प्रवेश निषेध

अभयारण्यों में 18 को प्रवेश निषेध

वन्यजीव संख्या आकलन कार्य के मद्देनजर समस्त स्टाॅफ इस कार्य में व्यस्त रहेगा फलस्वरूप इस कार्यालय अधीनस्थ सज्जनगढ वन्यजीव अभयारण्य, बाघदर्रा नेचर पार्क, जयसमन्द वन्यजीव अभयारण्य एवं फुलवारी की नाल वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटको का प्रवेश 18 मई को पूर्णतया निषेध रहेगा। इन क्षेत्रों मंें स्थित ईको ट्यूरिज्म स्थलों में भी प्रवेश बन्द रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News