पंसारियो की ओल क्षेत्र से वन्यजीव संबंधी सामग्री बरामद

मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) राहुल भटनागर ने बताया कि मैसर्स कैलाशचन्द्र रमेश कुमार सरावड़ी, शाह फकीरचंद शोभालाल पगारिया, मोडीलाल जीतमल जैन एवं भेरूलाल, बाबूलाल सोनी की दुकानों पर गुरुवार शाम को एक साथ छापा मारा गया। इन दुकानों से वन्यजीवों संबंधित सामग्र

 | 

पंसारियो की ओल क्षेत्र से वन्यजीव संबंधी सामग्री बरामद

मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव उदयपुर के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से धानमण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंसारियों की ओल में दुकानों पर छापा मारकर वन्यजीव सामग्री बरामद की।

मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) राहुल भटनागर ने बताया कि मैसर्स कैलाशचन्द्र रमेश कुमार सरावड़ी, शाह फकीरचंद शोभालाल पगारिया, मोडीलाल जीतमल जैन एवं भेरूलाल, बाबूलाल सोनी  की दुकानों पर गुरुवार शाम को एक साथ छापा मारा गया। इन दुकानों से वन्यजीवों संबंधित सामग्री सियार सिंघी, हत्था जोड़ी, पेंगोलियन के शल्क आदि बरामद किये।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधान के अनुसार उक्त सामग्री रखना अपराध की क्षेणी में आता है। अधिनियम के अनुसार अपराध दर्ज कर संबंधित दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को गिरफ्तार दुकानदारों को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। अभियान में सहायक वन संरक्षक एस.एस.देवड़ा, क्षेत्रीय वन अधिकारी गणेशीलाल गोठवाल, भूपेन्द्र सिंह, विजेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News