एमजी में वन्यजीव सप्ताह मनाया

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र स्नात्कोत्तर परिषद, वनस्पतिशास्त्र स्नात्कोत्तर परिषद एवं नेचर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वन्यजीव सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सेमीनार का आयोजन हुआ।

 | 

सेमीनार में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामेश्वर आमेटा, पर्यावरण विद डॉ. सतीश शर्मा, डॉ कानन सक्सेना डॉ. गायत्री स्वर्णकार, डॉ. फरहत बानू, डॉ. रेखा भाटी, डॉ. रेहाना परवीन एवं डॉ. नदीम चिश्ती ने जैव विविधता संरक्षण पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अपर्णा कुमावत ने किया। इसी संदर्भ में शुक्रवार को महाविद्यालय की 90 छात्राओं का समुह डॉ0 इन्दू बाला सोनी, डॉ. विवेक शर्मा डॉं. अनामिका सिंघवी ,डॉ. किरण टाक के निर्देशन सज्जनगढ बॉयलोजिकल पार्क का अवलोकन किया इस अवसर पर डॉ. सतीश शर्मा ने  सज्जनगढ बॉयलोजिकल पार्क में उपस्थित वन्यजीव एवं वनस्पति का प्राकृतिक परिवेश में विभिन्न आयामों से अवगत कराया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News