Udaipur Times, Bank Holiday: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप भी आज 21 नवंबर को बैंक ब्रांच जाने की सोच रहे है तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले रहने वाले हैं या नहीं। ज्यादातर वर्किंग क्लास बैंक जाकर निपटाने वाले काम शनिवार के दिन करते हैं। आज 21 नवंबर को महीने का तीसरा शनिवार है। शनिवार को लेकर अक्सर लोगों के मन में यही सवाल रहता है कि बैंक खुले होंगे या नहीं?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज 21 नवंबर को महीने का तीसरा शनिवार है और तीसरे शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं। आज देश के सभी राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक खुले रहेंगे।
कल शुक्रवार 20 नवंबर को बैंक उत्तराखंड में इगास-बग्वाल के कारण बंद रहे। हालांकि, बाकि सभी राज्यों में आज बैंक खुले रहे। उत्तराखंड में मनाया जाने वाला इगास-बग्वाल त्योहार बूढ़ी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है।
नवंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
20 नवंबर - इगास-बग्वाल के कारण उत्तराखंड में बैंक शाखाओं में छुट्टी। यह उत्तराखंड का लोकल त्योहार है।
22 नवंबर - रविवार
23 नवंबर - सेंग कुट स्नेम त्योहार के चलते मेघायल में बैंक बंद रहेंगे।
24 नवंबर - गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
28 नवंबर - चौथा शनिवार
29 नवंबर - रविवार